Rajasthan Board 8th Class Result: राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2025 को समाप्त हो चुकी है। परीक्षा खत्म होते ही छात्र-छात्राएं अब RBSE 8th Result 2025 को लेकर जानकारी जुटाने में लगे हैं। रिजल्ट से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जैसे रिजल्ट की संभावित तारीख, डाउनलोड प्रक्रिया, और ऑफिशियल वेबसाइट लिंक आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से मिलेगी।
रिजल्ट की घोषणा कहां होगी ?
राजस्थान 8वीं बोर्ड का रिजल्ट राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.rajasthan.gov.in) पर घोषित किया जाएगा। जैसे ही परिणाम प्रकाशित होगा, छात्र अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कब तक आएगा 8वीं का रिजल्ट ?
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 2 अप्रैल को समाप्त हो गई हैं। इसके बाद मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि RBSE 8वीं कक्षा का रिजल्ट मई 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
RBSE 8वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया
रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Examination 2025 Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “RBSE 8th Class Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और “Search” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
रिजल्ट लिंक और लेटेस्ट अपडेट
- रिजल्ट घोषित होते ही एक्टिव लिंक नीचे दिया जाएगा, जिससे आप सीधे परिणाम तक पहुंच सकते हैं।
- इसके अलावा, छात्र लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बोर्ड की वेबसाइट या न्यूज चैनल्स के साथ जुड़े रह सकते हैं।
छात्रों के लिए सुझाव
- रिजल्ट जारी होते ही साइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए धीरे-धीरे करके दोबारा प्रयास करें।
- रिजल्ट चेक करते समय रोल नंबर सही दर्ज करें, जिससे गलत जानकारी से बचा जा सके।